लखनऊ, अगस्त 14 -- प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ लेने के लिए 24 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। शुक्रवार को ऑनलाइन पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। शुक्रवार को मत्स्य निदेशालय में आयोजित कार्यक्रम में मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने इस पोर्टल का शुभारंभ किया।मत्स्य मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2020-21 से संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की अवधि सितंबर 2026 तक बढ़ाई गई है। ऐसे में विभागीय पोर्टल को शुक्रवार को शुरू किया गया और इच्छुक व्यक्ति 24 अगस्त तक आवेदन कर सकेगा। उन्होंने कहा कि योजना का व्यापक प्रचार प्रसार सभी जिलों में किया जाएगा। योजना के तहत बड़े तालाब के निर्माण एवं निवेश व जलाशय में मत्स्य अंगुलिका संचय सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। मत्स्य मंत्री ने...