गोपालगंज, मार्च 18 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। मंगलवार को सम्राट अशोक भवन में आयोजित एक समारोह में डीएम पवन कुमार सिन्हा ने 111 मत्स्य पालकों व मछुआरों के बीच ई-रिक्शा, नाव के साथ लाइफ जैकेट, मत्स्य शिकार एवं विपणन किट का वितरण किया। कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि सरकार की मंशा है कि पारंपरिक मत्स्य व्यवसाय को आधुनिक संसाधनों से जोड़कर इसे लाभकारी बनाया जाए। ई-रिक्शा और अत्याधुनिक किट मछुआरों को आत्मनिर्भर बनाएंगे। इस मौके पर डीएम के साथ विशेष कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार, उप निदेशक मत्स्य ,सारण, जिला मत्स्य पदाधिकारी अविलंब नारायण मिश्र, जिला पशुपालन पदाधिकारी, एलडीएम विकास कुमार, जिला मत्स्य विकास पदाधिकारी प्रफुल्ल कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...