अंबेडकर नगर, फरवरी 19 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषादराज बोट योजना, मत्स्य पालक कल्याण कोष समेत अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन में हीलाहवाली, शिथिलता एवं भ्रष्टाचार हो रहा है। इसकी कई शिकायतें शासन हो हुई थी। मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने अब कार्रवाई की है। निदेशालय से प्राथमिक जांच करवाने के बाद कर्मचारियों पर लगे गंभीर आरोप प्रथम दृष्टि में सही पाए गए हैं। मत्स्य मंत्री ने कार्रवाई पूर्ण होने तक जनपद के समस्त स्टाफ को लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध (अटैच) कर दिया है। सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय में तैनात श्वेता सिंह, ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक सुनीता सिंह, मत्स्य निरीक्षक (उर्दू अनुवादक) मोहम्मद अशरफ को मत्स्य निदेशालय लखनऊ से संबद्ध किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.