बस्ती, जनवरी 11 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के प्रशासनिक केंद्र 'विकास भवन' में तीसरी मंजिल पर स्थित मत्स्य विभाग के कार्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने कई महत्वपूर्ण अभिलेख जल गए। इस अग्निकांड में कार्यालय के भीतर रखी अलमारियों और उनमें मौजूद दर्जनों महत्वपूर्ण फाइलें और सरकारी दस्तावेज जलकर राख हो गए। विकास भवन में कामकाज शुरू होने के समय ही तृतीय तल पर स्थित मत्स्य विभाग के दफ्तर से लोगों ने धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। देखते ही देखते धुएं ने पूरे फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे भवन में मौजूद कर्मचारियों और आगंतुकों के बीच हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग विकास भवन से बाहर निकल कर भागे। आग की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और 112 की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.