मत्स्य विभाग की योजनाओं में 28 जून तक करें आवेदन
गाज़ियाबाद, जून 27 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। मत्स्य विभाग की संचालित योजनाओं में आवेदन शुरू हो गए है। योजनाओं में आवेदन के लिए अंतिम तिथि 28 जून है। मत्स्य विभाग की सहायक निदेशक ऋचा चौधरी ने बताया कि लाभार्थी विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजनाओं में मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना व सघन मत्स्य पालन के लिए एरेशन सिस्टम की स्थापना शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक योजना का लाभ लेने के लिए अलग-अलग ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। योजनाओं से संबंधित परियोजना का विवरण, इकाई लागत, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया व आवश्यक अभिलेखों की जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिकारी ने बताया कि जिन आवेदकों के आवेदन पिछले वर्षों में निरस्त हो गए थे या प्रतीक्षारत रहे थे, वे भी दोबारा आवेदन कर सकते हैं।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.