सुल्तानपुर, जून 7 -- सुलतानपुर,संवाददाता। मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभागीय पोर्टल fisheries.up.gov.in पर 8 जून से 28 जून 2026 तक आवेदन किए जा सकेंगे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण सुल्तानपुर रमाकांत पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना तथा सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम स्थापना योजना के अंतर्गत लाभार्थियों से पृथक-पृथक आवेदन किए जाएंगे। योजनाओं की इकाई लागत, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक अभिलेख एवं विस्तृत विवरण विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व वर्षों में निरस्त अथवा प्रतीक्षारत आवेदक पुनः आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- मछली पालन योजनाओं के लिए आवेदन शुरू योजन...