मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए 28 तक आवेदन होंगे
गाज़ियाबाद, जून 26 -- गाजियाबाद, वंदना। मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की योजनाओं के लिए 28 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना और सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम की स्थापना के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सहायक निदेशक ऋचा चौधरी ने बताया कि योजना के अंतर्गत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख और विवरण को विभागीय वेबसाइट पर देखा जा सकता है। इन योजनाओं में यदि भविष्य में कोई संशोधन होता है तो संशोधित प्रावधान लागू होगें। यह भी पढ़ें- मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के लिए 28 तक आवेदन योजना में पूर्व निरस्त और प्रतीक्षारत आवेदन वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.