मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए आवेदन की तिथि 5 अगस्त तक बढ़ी
शाहजहांपुर, अगस्त 4 -- शाहजहांपुर। मत्स्य विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की राज्य सेक्टर योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 अगस्त कर दी है। पहले यह तिथि 31 जुलाई थी। सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया कि पात्र लाभार्थी मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी, मोती संवर्धन, एरेशन सिस्टम स्थापना सहित अन्य योजनाओं के लिए fisheries.up.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। पूर्व में निरस्त या प्रतीक्षारत आवेदक भी दोबारा आवेदन करने के पात्र हैं। अधिक जानकारी के लिए विकास भवन स्थित सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- मत्स्य विभाग की योजनाओं के लाभ को करें आवेदन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.