शाहजहांपुर, जून 23 -- शाहजहांपुर। मत्स्य विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य सेक्टर की तीन योजनाओं में लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया आठ जून से शुरू हो चुकी है और 28 जून तक विभागीय पोर्टल पर आवेदन किए जा सकेंगे। सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया कि मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना तथा सघन मत्स्य पालन के लिए एयरेशन सिस्टम स्थापना योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भी पढ़ें- मत्स्य विभाग की तीन योजनाओं के लिए 28 तक होंगे आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...