पीलीभीत, मार्च 18 -- पीलीभीत। वित्तीय वर्ष 2025-26 में मत्स्य विभाग की ओर संचालित उप्र मत्स्य पालक कल्याण कोष के अन्तर्गत जल जीव पालन संबंधी गतिविधियों के लिए विद्युत पर राज्य सहायता (वाणिज्यिक विद्युत कनेक्शन के व्यय के भार पर) एवं मत्स्य पालन सम्बन्धी अल्पकालिक तथा दीर्घकालिक बैंक ऋण मत्स्य पालन क्रेडिट कार्ड ब्याज पर आर्थिक सहायता के लिए विभागीय पोर्टल 18 मार्च से खोला जा रहा है। सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया कि जनपद के अर्ह एवं इच्छुक मत्स्य पालक/मछुआरा परिवार पोर्टल पर आवेदन कर सकते है। इस बारे में अधिक जानकारी कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य विकास भवन में सम्पर्क कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.