चतरा, सितम्बर 3 -- चतरा, प्रतिनिधि। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, कांके, रांची के अधीन कॉलेज ऑफ फिशरीज साइंस, गुमला के मत्स्य विज्ञान स्नातक पाठ्यक्रम के सातवें सेमेस्टर के 26 विद्यार्थी ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (आरएडब्लुई) कार्यक्रम के तहत कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), चतरा पहुंचे हैं। दस दिवसीय यह आवासीय कार्यक्रम एक से 10 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। विद्यार्थियों के साथ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक सह स्टेशन इंचार्ज डॉ. प्रशांत जना भी मौजूद हैं। कार्यक्रम में 19 छात्राएं और सात छात्र शामिल हैं।कार्यक्रम के तहत केवीके चतरा में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को केंद्र की विभिन्न गतिविधियों, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में तकनीकी प्रसार कार्यों तथा ग्रामीण क्षेत्र में केवीके की भूमिका की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- क...