सहरसा, दिसम्बर 31 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। जिला मत्स्य कार्यालय सहारसा द्वारा संचालित राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाएँ जिले में मत्स्य विकास को नई दिशा दे रही हैं। वित्तीय वर्ष 2020-25 से लेकर 2025-26 तक तालाब निर्माण, बायोफ्लॉक अधिष्ठापन, सरकारी व निजी जलाशयों के प्रबंधन तथा उत्पादन लक्ष्य के माध्यम से मत्स्य किसानों को व्यापक लाभ पहुंचाया गया है। इन योजनाओं का उद्देश्य न केवल मछली उत्पादन बढ़ाना है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी सृजित करना है। केंद्र योजनाओं के तहत नए तालाबों के निर्माण, स्थायी तालाबों के निर्माण तथा बायोफ्लॉक तकनीक को विशेष रूप से बढ़ावा दिया गया। इस अवधि में नए तालाब निर्माण का लक्ष्य 20.60 हेक्टेयर रखा गया, जिसके विरुद्ध 18.45 हेक्टेयर में कार्य पूर्ण किया गया। वहीं स्थायी तालाब निर्माण में 2.75...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.