बिहारशरीफ, जनवरी 7 -- मत्स्य लाभुकों को मुहैया करायी गयी मछली बेचने की सामग्री आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, होगी सहूलियत फोटो मत्स्य :- मछलीपालकों को मछली बेचने का सामान मुहैया कराते जिला मत्स्य पदाधिकारी शंभु कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। मत्स्य कल्याण योजना के तहत जिला मत्स्य पदाधिकारी शंभु कुमार द्वारा बुधवार को लाभुकों के बीच मछली व्यवसाय से जुड़े आवश्यक संसाधनों का वितरण किया गया। इसका उद्देश्य मत्स्यपालकों को आधुनिक संसाधन से लैस कर उनके व्यवसाय को सुदृढ़, लाभकारी एवं आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम के दौरान लाभुकों को तसला, डिजिटल तराजू एवं मछली जाल जैसी उपयोगी सामान मुहैया कराया गया। इन संसाधनों के माध्यम से मछली की खरीद-बिक्री, तौल तथा मत्स्य उत्पादन की प्रक्रिया अधिक सुचारू, पारदर्शी एवं कुशल हो सकेगी। ...