रामगढ़, जुलाई 25 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। दुलमी प्रखंड के पोटमदगा में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने एवं मत्स्य पालकों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से मत्स्य विभाग द्वारा एक करोड़ 20 लाख भारतीय प्रमुख कार्प मछलियों के जीरा स्पॉन का निःशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर दुलमी प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने लाभुकों के बीच जीरा स्पॉन का वितरण करते हुए कहा कि राज्य सरकार मत्स्य पालन को रोजगार व स्वरोजगार को सशक्त माध्यम बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मत्स्य विभाग की यह जनकल्याणकारी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ किसानों एवं मत्स्य पालकों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।उन्होंने लाभुकों से अपील की कि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए ज...