धनबाद, जुलाई 29 -- मत्स्य बीज उत्पादन को बढ़ावा देने और जिले में गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मत्स्य विभाग ने प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए धनबाद के मत्स्य पालकों और इच्छुक लाभुकों में उत्साह देखा जा रहा है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के महज पांच दिनों के भीतर विभाग को 18 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। यह प्रशिक्षण रांची के शालीमार, धुर्वा स्थित मत्स्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित किया जाएगा। अगस्त से सितंबर तक अलग-अलग तिथियों में कई बैचों में प्रशिक्षण संचालित होंगे। प्रत्येक बैच में 50 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मत्स्य बीज उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीकों, हैचरी प्रबंधन, बीज संरक्षण और आधुनिक मत्स्य पालन क...