मत्स्य बीज उत्पादकों को तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण, 38 किसानों ने लिया भाग
गुमला, अगस्त 27 -- गुमला, प्रतिनिधि। मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय गुमला में मत्स्य बीज उत्पादकों के लिए 25 से 27 अगस्त तक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कृषि,पशुपालन व सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की प्रेरणा से मत्स्य निदेशालय, झारखंड सरकार के सहयोग से आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में गुमला जिले के सिसई और पालकोट प्रखंड से कुल 38 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया,जिनमें 10 महिलाएं और 28 पुरुष शामिल थे। प्रशिक्षणार्थियों को मछली बीज उत्पादन,तालाब के प्रकार एवं प्रबंधन,मिश्रित मछली पालन,जलकृषि में पानी और मिट्टी की गुणवत्ता जांच एवं प्रबंधन,मछलियों के रोग एवं उपचार,मछली बीज परिवहन तथा आर्थिकी से संबंधित विषयों की सैद्धांतिक और व्यावहारिक जानकारी दी गई। किसानों को मत्स्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.