चम्पावत, जून 7 -- सतीश जोशी, चम्पावत। जनपद के विकासखंड पाटी के दूरस्थ ग्राम गोलडांडा में सतीश सिंह रेकुड़ी ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश की है। जहां वह सरकारी योजनाओं और तकनीकी सहयोग का लाभ उठाकर सफलतापूर्वक 10 तालाबों में मत्स्य पालन कर रहे हैं। लगभग दो वर्ष पूर्व प्रारंभ किए गए इस मत्स्य फार्म से वर्तमान में प्रतिवर्ष लगभग सात क्विंटल मत्स्य उत्पादन प्राप्त हो रहा है, जिससे उन्हें लगभग दो लाख की वार्षिक आय अर्जित हो रही है। उनकी ओर से तालाबों में कॉमन कार्प एवं ग्रास कार्प मत्स्य बीज का संचयन भी किया गया है। प्रतिदिन तालाबों की नियमित देखरेख और उनके इस समर्पण से न केवल उनके स्वयं के परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, बल्कि गांव के अन्य परिवार भी स्वरोजगार की ओर प्रेरित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- मत्स्य पालन से सशक्त हो ...