सिद्धार्थ, मार्च 8 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले की महिलाएं अपने साहस, मेहनत और नवाचार से दूसरों के लिए प्रेरणा बन रही हैं। बढ़नी ब्लाक के औदही कला निवासी सुशीला मिश्रा और उस्का बाजार क्षेत्र के कटकी गांव की लक्ष्मी पासवान ने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर यह साबित कर दिया है कि महिलाएं अवसर मिलने पर हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं। बढ़नी ब्लाक के औदही कला गांव की निवासी सुशीला मिश्रा ने मत्स्य पालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने आधुनिक तकनीक के साथ मछली पालन शुरू किया और आज यह उनके लिए आत्मनिर्भरता का मजबूत माध्यम बन चुका है। उनके तालाबों में बेहतर उत्पादन होने से आसपास के लोग भी प्रेरित हो रहे हैं। सुशीला मिश्रा की इस उपलब्धि को द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.