मत्स्य पालन में भी होगा एआई और डिजिटल तकनीक का उपयोग
प्रयागराज, मई 29 -- प्रयागराज। जिले में अब मत्स्य पालन को भी आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाएगा। वर्ष 2026-27 से शुरू होने वाली नई योजना के तहत मत्स्य विभाग कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), ड्रोन और डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करेगा। इससे तालाबों, नदियों और जलाशयों की निगरानी आसान होगी और मत्स्य उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। विभाग का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में मत्स्य क्षेत्र से होने वाली आय को दोगुना करना है। मत्स्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने मुकेश कुमार मेश्राम ने प्रदेश के सभी मत्स्य जिला अधिकारियों को योजना के बारे में निर्देशित किया है। योजना के तहत जनपद के सभी तालाबों, झीलों और जलाशयों का जीआईएस आधारित डिजिटल सर्वे कराया जाएगा। इससे जल स्रोतों का सटीक रिकॉर्ड तैयार होगा और मत्स्य पालन के लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.