बोकारो, अक्टूबर 3 -- तेनुघाट बांध विस्थापित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष उमा चरण रजवार एवं सचिव पवन कुमार ठाकुर के द्वारा तेनुघाट में मत्स्य विभाग की ओर से मत्स्य पालन के निर्माण में संवेदक द्वारा अनियमितता की जांच को लेकर डीसी अजय नाथ झा ज्ञापन देकर दिया गया है। कहा गया कि वित्तीय वर्ष 2026-2027 में बोकारो जिला में केज रिपेयरिंग एवं केज रिमॉडलिंग कार्य में बरती गई कथित अनियमितताओं को लेकर एक बार फिर शिकायत भेजी गई है। पतकी के शिकायतकर्ता सह मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के सचिव हिमांशु केवट ने पूर्व की गई शिकायत पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर पुनः जांच की मांग की है। कहा गया कि केज रिमॉडलिंग में नया सामान नहीं लगाया गया, केवल रंग-रोगन कर फोटो खिंचवाकर कार्यालय में जमा कर दिया गया, पुराने एवं टूटे-फूटे सामान को लगाकर रंग-रोगन किया गया, ...