मत्स्य पालन को 16 आवेदनों पर लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया पूरी
कन्नौज, अगस्त 24 -- कन्नौज। मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के जरिए किसानों और मत्स्य पालकों की आय बढ़ाने की तैयारी है। सोमवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। वित्तीय वर्ष 2026-27 में योजना के लिए 16 ऑनलाइन आवेदन मिले हैं। इनमें 14 प्रथम वर्ष निवेश और दो मत्स्य बीज बैंक स्थापना से जुड़े हैं। सभी आवेदनों का स्थलीय और अभिलेखीय सत्यापन पूरा हो चुका है। पात्र आवेदकों का चयन पोर्टल पर रैंडमाइजेशन प्रक्रिया से किया गया। योजना में अधिकतम दो हेक्टेयर तक चार लाख रुपये प्रति हेक्टेयर इकाई लागत पर 40 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है। यह भी पढ़ें- मत्स्य विभाग की योजनाओं में लाभार्थियों के चयन पर मंथन जिलाधिकारी ने पारदर्शी चयन और पात्र लाभार्थियों को समय से लाभ दिलाने के निर्देश दिए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.