रुडकी, अप्रैल 23 -- सुल्तानपुर क्षेत्र के ग्रामीणों ने गुरुवार को तहसील में प्रदर्शन कर खानपुर ब्रह्मपुर गांव में गलत ढंग से चल रहे पट्टे को निरस्त किए जाने की मांग की। उन्होंने इस बारे में अनिल कुमार शुक्ला को पत्र भी सौंपा। एसडीएम ने मामले में जांच टीम गठित कर दी है। सुल्तानपुर क्षेत्र के ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर कहा कि खानपुर ब्रह्मपुर के मौजे ब्रह्मपुर एक व्यक्ति के नाम से मत्स्य पालन का पट्टा जारी हुआ है। पट्टे धारक ने मौके पर कैमरे, चाहरदीवारी और कांटा भी नहीं लगा रखा है। आरोप है कि पांच सौ मीटर दूरी पर एक खनन स्टॉक में लगे कांटे को दर्शाकर अधिकारियों को गुमराह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.