सीतामढ़ी, मार्च 10 -- शिवहर। मत्स्य संसाधान विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत जिले में संचालित विभिन्न मत्स्य पालन परियोजनाओं का डीएम प्रतिभा रानी ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तकनीक आधारित मछली पालन, बीज उत्पादन और नए तालाबों के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मत्स्य संसाधान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की इन लाभकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने मत्स्य पालकों को आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि कम लागत और कम जगह में अधिक उत्पादन प्राप्त कर उनकी आय में वृद्धि हो सके। डीएम ने जिले के तरियानी प्रखंड के सलेमपुर में लाभार्थी किशन कुमार के बायोफ्लॉक तकनीक से उन्नत मत्स्य पालन साइट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.