लखनऊ, दिसम्बर 18 -- मुख्यमंत्री के आर्थिक सलहाकार डा. केवी राजू ने कहा है कि खाद्य प्रसंस्करण, एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी), मत्स्य पालन और विरासत-आधारित पर्यटन के क्षेत्र में अधिक संभावनाएं हैं। इन्वेस्ट यूपी मुख्यालय में वन ट्रिलियन डालर अर्थव्यवस्था को लेकर गुरुवार को आयोजित 45 डब्ल्यूएमजी सीएक्सओ प्रतिनिधियों के साथ बैठक में यह बात कही। उन्होंने उत्तर प्रदेश में निवेश को 'वैल्यू फॉर मनी, पैसा वसूल' के रूप में रेखांकित करते हुए कहा कि मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, व्यवसाय-अनुकूल नीतियों व एंड-टू-एंड निवेशक सुविधा से अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को पाया जा सकता है। निवेशकों से बहु-जनपद, हब-एंड-स्पोक मॉडल अपनाने का आह्वान किया। भारत का सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य होने के नाते, उत्तर प्रदेश में व्यापक बाजार है। एसएएसएमओएस के सीएफओ राजेश शर्मा ने रक्षा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.