मत्स्य पालन और जैविक खेती की दी जानकारी
नैनीताल, जून 17 -- भीमताल। केंद्रीय शीतजल मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान भीमताल की ओर से खेत बचाओ अभियान के तहत बुधवार को हरिनगर गांव में किसानों को जैविक खेती और मत्स्य पालन की जानकारी दी गई। निदेशक डॉ. अमित पांडे के नेतृत्व में वैज्ञानिकों ने किसानों को रासायनिक खाद का अधिक इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी। किसानों को मिट्टी की जांच करने के साथ हरी खाद, केंचुए की खाद और मत्स्य तालाबों का पानी खाद के रूप में उपयोग करने को कहा। वैज्ञानिकों ने पानी के नमूने लेकर किसानों को पानी के परीक्षण को लेकर जागरूक किया। साथ ही महिलाओं को सजावटी मछली का पालन कर अपनी आजीविका बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- गांवों में हुए कृषक जाागरूकता कार्यक्रम ग्राम प्रधान जया बोहरा और बीडीसी सदस्य उमा देवी ने भी किसानों को वैज्ञानिकों के सहयोग से जैविक खेती और मत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.