पूर्णिया, अप्रैल 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला स्तर पर प्रगतिशील मत्स्य पालक किसानों के लिए एफपीओ (फॉर्मर प्रोड्यूसर ग्रुप) बनाया जायेगा। एफपीओ के गठन से जिले में लगभग 20 हजार से अधिक मत्स्य पालकों को काफी लाभ मिलने की संभावना है। जिला पदाधिकारी के दिशा निर्देश पर मत्स्य पालकों को कम लागत में अधिक लाभ दिलाने के लिए कई कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है। मत्स्य पालक किसानों को एफपीओ के माध्यम से प्रशिक्षण के साथ साथ उत्पादन बढ़ाने एवं बिक्री समेत अन्य कई महत्वपूर्ण सुविधाओं पर जोर दिया जाएगा। एफपीओ के गठन से मतस्य पालक किसानों के मछली उत्पादन का अच्छी कीमत मिल सकेगी। इस संबंध में जिला मत्स्य पदाधिकारी मृत्युंजय सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर एफपीओ में सभी प्रखंड के प्रगतिशील मत्स्य पालक किसानों को जोड़ा जाएगा। एफपीओ के माध्यम से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.