सिमडेगा, अगस्त 5 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला मत्स्य कार्यालय परिसर में बुधवार को मत्स्य पालन को बढ़ावा देने तथा किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से 16 मत्स्य पालक किसानों के बीच मत्स्य जाल एवं फीड का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मत्स्य किसानों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि वे वैज्ञानिक तरीके से मछली पालन कर बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकें। किसानों को तालाब प्रबंधन, संतुलित आहार, गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज के उपयोग तथा नियमित देखभाल के संबंध में भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि आधुनिक तकनीक अपनाकर मत्स्य पालन को लाभकारी व्यवसाय बनाया जा सकता है। किसानों ने विभाग की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि जाल एवं फीड मिलने से मत्स्य पालन कार्य को और बेहतर...