मऊ, अप्रैल 5 -- मऊ, संवाददाता। सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि मत्स्य पालन करने वाले किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के माध्यम से कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध है। इस योजना से किसान अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकते हैं। डॉ. वर्मा ने जानकारी दी कि विभाग द्वारा एक नेशनल डिजिटल प्लेटफॉर्म (एनएफडीवी) संचालित किया जा रहा है। सभी मत्स्य पालकों को इस पर अपना पंजीकरण कराना आवश्यक है, क्योंकि भविष्य में अधिकांश सरकारी सुविधाएं इसी डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया कि जो किसान पहले से मत्स्य पालन कर रहे हैं या इस व्यवसाय से जुड़ना चाहते हैं, वे KCC के जरिए बैंक से ऋण ले सकते हैं। मत्स्य पालक अपनी आवश्यकतानुसार इनपुट लागत के लिए बैंकों से ऋण प्राप्त कर सकते हैं। इस कार्ड पर मात्र 4% वार्षिक ब्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.