धनबाद, नवम्बर 22 -- धनबाद। धनबाद जिले के 17 मत्स्यपालकों का अब अपना आवास होगा। राज्य सरकार मत्स्य पालकों के लिए वेद व्यास आवास योजना के तहत 17 आवासों का निर्माण कराएगी। यह पहल उन परिवारों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होगी, जो मत्स्य पालन से जुड़े हैं और जिन्हें अपने घर की तलाश है। जिले में लगभग दो हजार मत्स्यपालक हैं। राज्य और केंद्र सरकार विभिन्न तरह की योजनाएं चला कर मत्स्यपालकों को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल वेद व्यास योजना के तहत जिले में 17 आवास बनाने की योजना है। विभाग ने इसके लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन की शर्तें - आवेदक को यह प्रमाणित करना होगा कि वह सक्रिय मत्स्य पालक है और उसकी आजीविका मत्स्य पालन पर टिकी है। - आवेदक के पास अपनी निजी जमीन होनी चाहिए, जिस पर प्रस्तावित आवास का निर्माण किया जा सके। - यह योजना विशेष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.