लखनऊ, मार्च 2 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता योगी सरकार अब मत्स्य विकास से भी यूपी के युवाओं को रोजगार के अवसर देगी। मत्स्य क्षेत्र में जल्द ही 30 कंपनियां 1407 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही हैं, जिससे 2000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। मत्स्य विभाग ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी हैं। वाराणसी, बाराबंकी, अमेठी समेत कई जिलों कंपनियां निवेश करेंगी। मत्स्य विभाग को मीन महोत्सव में 1200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। वहीं दिसंबर में हुए मत्स्य निवेश शिखर सम्मेलन में भी 207 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले थे। औरो सुंदरम फूड्स एंड फीड्स प्राइवेट लिमिटेड 300 करोड़ रुपये वाराणसी में निवेश करेगी। प्रोबस स्मार्ट थिंक्स प्राइवेट लिमिटेड, गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड तथा नेक्सजेन कंपनियां 200-200 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। दीपक नेक्सजेन फीड्स प्राइव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.