मधुबनी, फरवरी 21 -- मधुबनी ,एक संवाददाता। डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक ने शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में मत्स्य कृषकों एवं पालकों के साथ परिचर्चा की। इस दौरान उन्होंने मत्स्य क्षेत्र के विकास, उत्पादन वृद्धि और किसानों की आय बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से मत्स्य कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) के गठन पर जोर दिया गया। सचिव ने कहा कि संगठित होकर कार्य करने से मत्स्य कृषकों को बाजार में बेहतर मूल्य मिलेगा और वे सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठा सकेंगे। एफपीओ के माध्यम से बीज, चारा, तकनीकी प्रशिक्षण और विपणन की सुविधाएं सामूहिक रूप से उपलब्ध कराई जा सकती हैं। इससे लागत में कमी आएगी और मुनाफा बढ़ेगा। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कृषकों को आत्मनिर्भर बनने का ...