उरई, फरवरी 1 -- उरई। केंद्र सरकार द्वारा बजट में जलाशय एवं अमृत सरोवर में मत्स्य पालन के विकास के साथ ही पशुपालकों के लिए लोन पर सब्सिडी के प्रावधान से जनपद के किसानों एवं पशुपालकों में आस जगी है। उम्मीद की जा रही है कि इन योजनाओ के धरातल पर उतरने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सकती है। रविवार को केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में किसानों के लिए तो कोई विशेष योजना की घोषणा नहीं की गई है लेकिन मत्स्य पालन के विकास के लिए जलाशय एवं अमृत सरोवरों को एक करके मत्स्यपालक किसानों को बाजार से जोड़ने की योजना का प्रावधान किया गया है। साथ ही पशुपालन करने वाले किसानों को लोन में सब्सिडी देने की भी योजना लॉन्च करने की घोषणा की गई है। यह भी बताया गया है कि अगर किसान पशुपालन के लिए लोन लेता है तो उसे सरकार से ब्याज सब्सिडी के अलावा अलग से अनुदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.