धनबाद, मार्च 29 -- सरकार द्वारा मछुआरों की आय बढ़ाने और मत्स्य उत्पादन को दोगुना करने के उद्देश्य से नई पहल की शुरुआत की जा रही है। इस योजना के तहत मछुआरों के आर्थिक सशक्तीकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा। मछली पालन और एक्वाकल्चर के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हो सके। कम भू-जल वाले क्षेत्रों में भी मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए फार्म पॉन्ड मॉडल को लागू किया जाएगा। इसके साथ ही एक्वाकल्चर को बहुआयामी बनाने के लिए मछली पालन के साथ-साथ सिंघाड़ा, कमलगट्टा और मखाना जैसी गतिविधियों को भी शामिल किया जाएगा, जिससे मछुआरों की आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित होंगे। योजना के तहत मछुआरों को प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता प्रदान की जाएगी। इस पहल को सफल बनाने के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.