वाराणसी, जून 28 -- कछवांरोड/मिर्जामुराद, हिटी। मत्स्य आधारित समेकित कृषि मॉडल से किसानों की आय बढ़ेगी। इससे उनके आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का रास्ता प्रशस्त होगा। कल्लीपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को आय बढ़ाने के उपाय बताए गए। शनिवार को इसके समापन पर कृषि विशेषज्ञों ने अन्नदाताओं का उपायों के उपयोग का आह्वान किया गया। केंद्र के अध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार सिंह ने प्रतिभागी किसानों का स्वागत किया। कहा कि मत्स्य आधारित समेकित कृषि प्रणाली छोटे और सीमांत किसानों की आय बढ़ाने में प्रभावकारी है। मत्स्य पालन, जल प्रबंधन और कृषि विविधीकरण की उपयोगिता पर विस्तृत चर्चा की। प्रशिक्षण समन्वयक और प्रसार वैज्ञानिक डॉ. राहुल कुमार सिंह ने पावर प्वाइंट तकनीक से मत्स्य आधारित समेकित कृषि प्रणाली की रूपरेखा ...