मत्स्यपालकों और विक्रेताओं के लिए आवास, वाहन व बिक्री किट योजना शुरू
धनबाद, मई 29 -- धनबाद जिले के मत्स्य पालकों, विक्रेताओं और मछली परिवहन कार्य से जुड़े लोगों के लिए राहत भरी खबर है। जिला मत्स्य पदाधिकारी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी कार्यालय से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभाग की ओर से वेद व्यास आवास निर्माण योजना के तहत 24 लाभुकों को आवास निर्माण का लाभ दिया जाएगा। इसमें सामान्य वर्ग के 20 और अनुसूचित जनजाति वर्ग के चार लाभुक शामिल हैं। योजना का लाभ सक्रिय मत्स्य पालकों, मछुआरों और मछली विक्रेताओं को मिलेगा। प्राथमिकता कच्चे मकान में रहनेवाले लाभुकों को दी जाएगी। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई है।वहीं, मछली परिवहन और विपणन को बढ़ावा देने के लिए चारपहिया मालवाहक वैन और मछली बिक्री किट योजना भी शुरू की गई है। योजना के तहत मालवाहक वैन पर 60% तक अनुदान और 22...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.