मत्स्यजीवी स्वावलंबी सहकारी समिति की ओर से सुरक्षा के लिए उठाया गया आवश्यक कदम
आदित्यपुर, मई 26 -- चांडिल। चांडिल डैम में बोटिंग करने वाले पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर चांडिल बांध मत्स्यजीवी स्वावलंबी सहकारी समिति की ओर से सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाया गया है। समिति के अध्यक्ष नारायण गोप ने बताया कि समिति की ओर से सुरक्षा मानकों के अनुरूप अपने स्तर से सीटी युक्त उच्च गुणवत्ता के 20 नया लाइव जैकेट, चार लाइफ बॉय रिंग (लाइफ़ रिंग) एवं आधा दर्जन चप्पू लाया गया है। उन्होंने बताया कि बोटिंग के दौरान सुरक्षा के हर पहलू पर ध्यान दिया गया है। पर्यटकों को बोटिंग के दौरान सेल्फी लेने की मनाही रहेगी। इसके लिए बोट चालक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से बोटिंग स्थल के पास लाइट की व्यवस्था करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.