मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- कटरा, एक संवाददाता। यजुआर थाना क्षेत्र की पहसौल पंचायत के वार्ड 11 निवासी मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सदस्य उमेश सहनी उर्फ गोरख सहनी (45) की शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वे वार्ड सदस्य रूपा देवी के पति थे। उमेश अपने अन्य साथियों के साथ घर से बाहर निकले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मृतक के दरवाजे पर खड़ी एक बाइक भी पुलिस ने जब्त की है। पत्नी ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम उमेश सहनी कुछ साथियों के साथ बाहर निकले थे। वहां से लौटने के बाद उमेश सहनी की तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। मुजफ्फरपुर ले जाने के दौरान रा...