मधेपुरा, मार्च 1 -- कुमारखंड। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित प्लस टू हाईस्कूल बरहकुरवा के 55 छात्र छात्राओं का दल मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के तहत शनिवार को परिभ्रमण के लिए रवाना किया गया। शैक्षणिक परिभ्रमण दल को पैक्स अध्यक्ष ब्रजमोहन यादव, पूर्व मुखिया भूपेंद्र प्रसाद यादव व एचएम संजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एचएम ने बताया कि परिभ्रमण दल सहरसा स्थित मत्स्यगंधा, बाबा कारुखिरहरी स्थान, बिसहरा मंदिर सहित अन्य स्थानों का परिभ्रमण करवाया। इस योजना का उद्देश्य बच्चों को व्यवहारिक और सामाजिक ज्ञान से जोड़ना है। इस दौरान छोटेलाल मोदी, शिक्षक अरविंद कुमार, शंकर कुमार, राजीव कुमार, परमिला कुमारी, आंचल कुमारी, अमृता, शिवानी ,शिवराज, अंकित, शिवशंकर, अभिषेक, संजन, सोनम ,मधु, दीपशिखा, ममता, शिवम सहित अन्य स्कूली बच्चे शामिल थे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.