सोनभद्र, अप्रैल 21 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल ने स्थानीय मत्स्य पालकों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिंगरौली में आधुनिक मत्स्य बीज उत्पादन (हैचरी) इकाई स्थापित करने हेतु जिला प्रशासन के साथ मंगलवार को एक एमओयू किया है। सिंगरौली जिला कलेक्टर गौरव बैनल की उपस्थिति में हुए इस समझौता ज्ञापन पर एनसीएल की ओर से महाप्रबंधक सीएसआर राजीव रंजन तथा जिला प्रशासन की ओर से जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री संकट मोचन तिवारी ने हस्ताक्षर किए। लगभग Rs.67.57 लाख की अनुमानित लागत से निर्मित होने वाली इस इकाई को एक वर्ष के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस परियोजना के अंतर्गत हैचरी के बुनियादी ढांचे का विकास किया जाएगा, जिसमें तालाब, स्पॉनिंग एवं हैचिंग इकाइयाँ, जल प्रबंधन प्रणाली तथा आवश्यक उपकरण शामिल होंगे।इसका यह भी पढ़ें- यूपीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.