पलामू, अप्रैल 18 -- मेदिनीनगर। चैनपुर प्रखंड के बोडी पंचायत के मतौली गांव में मनरेगा की योजना में व्यापक अनियमितता की बात सामने आई है। ग्रामीणों के साथ-साथ सोशल ऑडिट टीम ने भी सवाल उठाए हैं। पलामू के उपायुक्त के नाम आवेदन देकर कामेश्वर यादव, मनउर अंसारी आदि ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय जांच और भुगतान पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने तीन एकड़ जमीन में 28 कुओं का निर्माण कराने की शिकायत की गई है। अधिकांश कुओं की खुदाई जेसीबी कराई गई है। झारखंड सोशल ऑडिट सोसायटी के सदस्य जेम्स हेरेज के नेतृत्व में टीम ने भी अनियमितता की बात कही है। यह भी पढ़ें- मनरेगा में बड़े घोटाले का आरोप, तीन एकड़ में 28 कुएं और फर्जी मस्टर रोल का मामला चैनपुर में पदस्थापित मनरेगा के बीपीओ अरविंद सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने बेबुनियाद शिकायत की है। मतौली गा...