कोलकाता, मार्च 31 -- भाजपा ने पश्चिम बंगाल के लिए 13 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में भाजपा ने सामाजिक समीकरण साधने के प्रयास किए हैं तो वहीं जिताऊ फैक्टर का भी ध्यान रखा है। इसी के तहत कांग्रेस से आए संतोष पाठक को चौरंगी से उतारा गया है। इसके अलावा शांतनु ठाकुर की पत्नी सोमा को मतुआ बहुल सीट बागड़ा से उतार गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि सूची में जिताऊ फैक्टर का ध्यान रखा गया है। इसके अलावा सामाजिक और राजनीतिक समीकरण का भी ख्याल रखा गया है। इस लिस्ट के साथ ही भाजपा के कुल उम्मीदवारों की संख्या अब 288 हो गई है और 6 लोगों के नाम ही अब बचे हैं। कहा जा रहा है कि पार्टी ने मतुआ समुदाय का खास ध्यान रखा है। इसी के तहत सोमा ठाकुर को उत्तर 24 परगना जिले की बागड़ा सीट से उतारा गया है। यह मतुआ समुदाय के लोगों की संख्या काफी...