नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य में एसआईआर के बाद मतदाता सूचियों से मतुआ और अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों के नाम हटा दिए गए हैं। नदिया जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस उन लोगों के साथ खड़ी रहेगी, जिनके नाम मतदाता सूचियों से हटा दिए गए हैं। केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए ममता ने दावा किया कि कुछ विशेष समुदायों को निशाना बनाकर मतदाता सूचियों से नाम हटाए जा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि ऐसा भेदभाव क्यों? आप मतुआ, राजबंशियों और अल्पसंख्यकों को हटा रहे हैं। क्या आपको लगता है कि लोग इसे नहीं समझते? उन्होंने दावा किया कि मुर्शिदाबाद, मालदा और उत्तरी दिनाजपुर जैसे अल्पसंख्यक आबादी वाले जिलों में, मतदाताओं के नाम चुन-चुनकर हटाया गया। दावा ...