हल्द्वानी, अक्टूबर 7 -- हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे 'वोट बचाओ-देश बचाओ' जन आंदोलन को लेकर बुधवार को सौरभ होटल में महानगर कांग्रेस ने प्रेसवार्ता की। कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर चिंता व्यक्त की। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट है और इसके साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मतदाता सूची से नाम हटाए जाने और चुनावी विसंगतियों पर निर्वाचन आयोग को पारदर्शी व तथ्यात्मक जवाब देना चाहिए। महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट और मेयर प्रत्याशी रहे ललित जोशी ने कहा कि अभियान के तहत गुरुवार दोपहर 12 बजे बुद्ध पार्क, तिकोनिया से विशाल जनजागरण मार्च निकाला जाएगा। यह भी पढ़ें- Bokaro News: चुनाव आयोग की स्वायत्...