मऊ, फरवरी 9 -- मऊ, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में रविवार को महिला ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक हुई। इस बैठक में कुल 41 पारिवारिक विवाद के मामले आए। इसमें से 11 मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया। इन मामलों में चार दंपति आपसी मतभेद भुलाकर एक बार फिर साथ रहने पर सहमत हुए। ब्यूरो की ओर से पांच मामलों में पक्षकारों की उदासीनता के कारण फाइलें बंद कर दी गईं। इसके अतिरिक्त दो मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए एफआईआर दर्ज कराई गई। शेष बचे मामलों के निस्तारण के लिए ब्यूरो की अगली बैठक 22 फरवरी को निर्धारित की गई है। बैठक में महिला ऐच्छिक ब्यूरो की सदस्य अर्चना उपाध्याय, शाहिद पैरिस और मौलवी अरशद उपस्थित रहे। सहयोग के लिए इंस्पेक्टर मंजू सिंह, एसआई समरजीत यादव, पूनम पाल और राजलक्ष्मी त्रिपाठी भी मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.