चित्रकूट, मई 2 -- चित्रकूट। परिवार परामर्श केन्द्र ने पति-पत्नी के बीच आपसी सुलह कराकर परिवार टूटने से बचा लिया। सीतापुर कस्बा निवासी हरीनारायण की बेटी पूनम ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पति गंगासागर निवासी कटया लहंग जनपद गाजीपुर हाल पता सीतापुर कोतवाली कर्वी, ननद व सास दहेज की मांग कर उससे लड़ाई झगड़ा करते है। आए दिन उसे मारते-पीटते है। एसपी के निर्देश पर परिवार परामर्श केन्द्र में तैनात मुख्य आरक्षी रजनी सिंह, सोनिका द्विवेदी व अनामिका ने दोनो पक्षों को बुलाकर समझाया। दोनो पक्षों ने भविष्य में विवाद न करने की बात कहते हुए आपसी समझौता कर लिया। यह भी पढ़ें- परिवार परामर्श केंद्र ने सुलझाया आपसी विवाद, टूटने से बचा परिवार यह भी पढ़ें- दहेज के लिए उत्पीड़न, एफआईआर दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.