मतपेटी लेकर मतदान कर्मी पहुंचे वज्रगृह
चतरा, फरवरी 23 -- चतरा संवाददाता शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के बाद मतदानकर्मी मतपेटी के साथ वज्रगृह पहुंच गये, जहां मतपेटी को जमा किया गया। मतपेटी को चतरा कॉलेज स्थित बज्रगृह में जमा किया गया है। मतपेटी को जमा करने के लिये अलग-अलग स्टॉल लगाये गये थे, जहां जिले के वरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में मतपेटी को जमा किया गया। शाम साढे 6 बजे तक अधिकतर मतदान केंद्रों से मतपेटी यहां पहुंच गये थे। बज्रगृह में काफी सुरक्षा के बीच इसे रखा गया है। यहां की सुरक्षा एसएसबी जवानों के हवाले है। एसएसबी जवानों का कैंप भी बज्रगृह से सटा हुआ है। मतपेटी जमा करने के समय मौके पर जिले के डीसी कीर्ति श्री, एसपी सुमित कुमार अग्रवाल, एसडीपीओ संदीप सुमन, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, अपर समाहत्र्ता, बीडीओ, सीओ, इंस्पेक्टर सहित काफी संख्या में पुलिस के जवान म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.