सराईकेला, फरवरी 26 -- सरायकेला, संवाददाता । आदित्यपुर नगर निगम, कपाली नगर परिषद एवं सरायकेला नगर पंचायत के अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं तथा मतगणना अभिकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन एनआर स्कूल, सरायकेला में किया गया। मतपत्र में मोहर की जगह अंगूठे का निशान पाए जाने पर उसे अवैध माना जायेगा। मतपत्र काउंट के अनुरूप नहीं पाए जाने पर उसका अंतिम निर्णय निर्वाचन पदाधिकारी लेंगे । प्रशिक्षण सत्र में मतगणना केंद्र के ले-आउट, टेबल व्यवस्था, अभ्यर्थियों एवं उनके अभिकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था तथा मतगणना केंद्र में प्रवेश संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। मतगणना दिवस पर लागू आदर्श आचार संहिता एवं वैधानिक प्रावधानों के अनुपालन पर विशेष बल दिया गया। प्रतिभागियों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित नियमों का अक्षरशः पालन सुनिश्चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.