बहराइच, जुलाई 1 -- बहराइच,संवाददाता। आगामी निर्वाचन की तैयारियों के तहत डीएम अक्षय त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थल संभाजन-2026 तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन को लेकर समीक्षा बैठक की। डीएम ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदेय स्थलों के संभाजन, पुनर्गठन व प्रस्ताव तैयार करने की प्रगति पर चर्चा की। अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाताओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी प्रस्ताव समय सीमा में तैयार करें। प्रत्येक मतदेय स्थल मानक के अनुरूप हो और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी व समयबद्ध हो। बैठक में एडीएम अमित कुमार, एसडीएम सदर लालधर यादव, सपा से जफर उल्लाह खां, भाजपा से श्रवण कुमार शुक्ल, कांग्रेस से हमजा शफीक, अपना दल से महेन्द्र कुमार वर...