मतदेय स्थल की जांच आख्या में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीएम
फिरोजाबाद, जुलाई 16 -- आयोग के निर्देश पर मतदान केंद्र एवं मतदेय स्थलों के संभाजन के बाद अंतिम रूप देने के संबंध में समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। डीएम ने कहा कि प्रत्येक मतदेय स्थल की जांच आख्या शत-प्रतिशत सही हो, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलक्ट्रेट सभागार में संपन्न बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदेय स्थलों का गठन और संभाजन संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण कार्य है। जिन मतदेय स्थलों या केंद्रों पर पूर्व में आपत्तियां प्राप्त हुई थीं या जिन्हें अधिकारियों द्वारा 'नॉट रिकमंडेड' किया गया था, उन्हें संबंधित उपजिलाधिकारी मौके पर जाकर व्यक्तिगत रूप से देखेंगे। यह भी पढ़ें- Balrampur News: मतदेय स्थलों के संभाजन पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.