सिद्धार्थ, जून 30 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज तहसील परिसर में सोमवार को एसडीएम विवेकानंद मिश्र की अध्यक्षता में विधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें भारत नर्विाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में मतदेय स्थलों के पुनर्गठन की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। एसडीएम ने प्रतिनिधियों को बताया कि विधानसभा क्षेत्र में ऐसे 29 मतदेय स्थल चिन्हित किए गए हैं जिन्हें उसी भवन के दूसरे बूथ में समायोजित किया जा सकता है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि यदि इस संबंध में कोई दावा या आपत्ति हो तो एक जुलाई तक उपलब्ध करा दें ताकि नियमानुसार जरूरी कार्रवाई की जा सके। यह भी पढ़ें- 48 मतदेय स्थल होंगे कम, तीन नए का होगा सृजन इस दौरान अशोक गुप...